January 13, 2025

कानपुर। रविवार को कानपुर की बस्ती में इनरव्हील क्लब विदुषी और रोबिन हुड आर्मी के सहयोग से महिलाओं और युवितयों के लिए व्यस्क साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया । अभियान में संस्था की विदुषी महिलाओं ने यहां पर युवतियों के साथ ही बस्ती  की महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। ये प्रेरित किया कि हम अपने घरों के बच्चों के काम पर न भेज कर शिक्षा के लिए भेजे, ताकि उनका विकास हो सके।क्लब की अध्यक्ष डॉ. सीमा वर्मा ने महिलाओं को बताया कि शिक्षित व्यक्ति को ही अच्छे और बुरे का ज्ञान होता है। यहां पर शिक्षा समाज की फैली बुराई को समाप्त करता है। अगर हम शिक्षित होंगे तो हमारे बच्चे भी शिक्षित होंगे और फिर उनका भविष्य उज्जवल बन सकता है।कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने लिखने और पढ़ने का भी अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ाना था। डॉ. वर्मा ने कहा कि हम इस अलख को बस्ती-बस्ती जाकर लोगों तक जगाने का काम करेंगे।इस मौके पर सचिव रुचि अग्रवाल, मंजु गुप्ता, मंजु निगम के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।