
संवाददाता
कानपुर। नगर में आने पर गंगा पुल में अखिलेश यादव का कफिला जाम में फंस गया। जिसके बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से जाम का वीडिओ वायरल किया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर डालते हुए लिखा कि”दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुँचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फजल महमूद के बेटे और बहू के आशीर्वाद देने के लिए आए थे।
कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव का जाजमऊ स्थित गंगा पुल पर स्वागत हुआ। यहां से अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां पहुंचे।
जिला अध्यक्ष फजल महमूद के पुत्र सैय्यद मोहम्मद अहमद को 7 फरवरी को विवाह हुआ था। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए अखिलेश सिविल लाइन उनके निवास स्थान पहुंचें। यहां आशीर्वाद देने के बाद आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने बिठूर के लिए रवाना हुए।
कानपुर में सिटी बस सेवा के कंडक्टरों ने अखिलेश यादव से मिलने के लिए समय मांगा, कंडक्टर अखिलेश यादव से मिलकर के अपनी नौकरी की मांग रखेंगे।






