February 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  बिल्हौर में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बच्ची को बचाने में उसका मामा और एक अन्य रिश्तेदार युवक की डूबने से मौत हो गई। कल्लू पुरवा गांव के पास गंगा तट पर गुरुवार सुबह स्नान करते समय 10 वर्षीया प्रियंका गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए उसके मामा बलराम और एक अन्य युवक संदीप भी पानी में कूद गए। लेकिन तीनों ही गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
बलराम कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के औंगी गांव का रहने वाला था। वह 22 साल का था और खेती करता था। उसकी शादी कोमल से तीन महीने पहले 18 फरवरी को हुई थी।
घटना के समय परिवार एक मुंडन समारोह में शामिल होने आया था। रिश्तेदार सर्वेश के बेटे कृष्णा का गंगा दशहरे पर मुंडन कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए बलराम अपनी पत्नी कोमल, साले संदीप और ससुर रामविलास के साथ बुधवार को आए थे। वे पहले तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर भी गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रश्मि लांबा, एसीपी अमरनाथ यादव और थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related News