April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत ककवन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक महिला से जबरन फोन पर बात करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रसादपूरवा गांव निवासी अवनीश उर्फ दीपक पुत्र बाबूराम और कन्हैया उर्फ ओमजी पुत्र कमलेश के रूप में हुई है।
पुलिस को यह सूचना जागरूक महिला ने दी थी। 

इसके बाद ककवन थानाप्रभारी के नेतृत्व में बिषधन चौकी इंचार्ज शैलेंद्र गिरि, उप निरीक्षक कीर्ति पाल और वीरेंद्र सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अमरनाथ यादव के निर्देश पर क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार सक्रिय है और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। 

Related News