March 11, 2026

संवाददाता
कानपुर।
स्वतंत्रता दिवस से पहले पाली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत श्री नागा बाबा समाधि स्थल पाली धाम से हुई और बड़ा शिव मंदिर पर जाकर खत्म हुई।
दिनेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते में देशभक्ति का जोश देखने लायक था। पाली चौराहे पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और माहौल को जोशीला बना दिया।
इस मौके पर भाजपा मझावन मंडल अध्यक्ष कमल कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक सचिन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। दिनेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर भारतीय, चाहे किसान हो, जवान हो या नौजवान, देश के लिए बलिदान को तैयार है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस तक सभी से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।
कार्यक्रम में कमल कुशवाहा, सुमित तिवारी, सुरेंद्र सिंह, विनोद सिंह राठौर, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार बाजपेई, शुभम सेंगर, अंकित सिंह राठौर, शिवम् सिंह, राघवेंद्र सिंह, शिवम कुशवाहा, कंधई कुशवाहा, रामबाबू साहू, अभय कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, जय सिंह कुशवाहा, कृष्णकांत सविता, मयंक अवस्थी, देवेंद्र सिंह, रवि कुशवाहा, संजय कुशवाहा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।