March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कमला क्लब में 3 दिवसीय पिच क्यूरेटर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यशाला के दूसरे दिन सभी क्यूरेटरों को मैदान में टू लेयर पिच बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। ये प्रशिक्षण 4 सत्रों में आयोजित किया गया।
इस कार्यशाला में पूरे उत्तर प्रदेश के 39 पिच क्यूरेटर हिस्सा ले रहे हैं। यहां पर सभी को मानक युक्त पिच तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। यहां पर पिच को किस प्रकार से तैयार करना है, किस तरह की मिट्‌टी का प्रयोग करना है। मैदान में कैसी घास होनी चाहिए। इन सभी चीजों से अवगत कराया जाएगा।
कार्यशाला में बीसीसीआई के वरिष्ठ क्यूरेटर सुनील चौहान, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य रविंद्र चौहान कार्यशाला में पिच को बनाने में किस नई टेक्नीक का प्रयोग किया जा रहा है, इसके बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि यहां पर हम लोग क्लास में जो चीजे बता रहे है उसी का मैदान में प्रशिक्षण दे रहे हैं। क्रिकेट अब बहुत तेजी से बढ़ रहा हैं। इसलिए पिच भी अच्छी से अच्छी होनी चाहिए, तभी क्रिकेट का असली मजा हैं।
पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि पहले दिन हम लोगों ने हर फार्मेट की पिच के बारे में बताया। दूसरे दिन उन्हें मैदान में पिच को बनाने का प्रशिक्षण दिया है। अब तीसरे दिन बुधवार को सभी पिच के मेंटिनेंस और घास की बीमारी के प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा।