
संवाददाता
कानपुर। राम नवमी पर कानपुर शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया । रावतपुर स्थित श्री रामलला मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया । यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रही।
विजय नगर चौराहा से मध्यम और भारी वाहन नमक फैक्ट्री होते हुए मसवानपुर की ओर नहीं गए। इन्हें फजलगंज और जरीब चौकी मार्ग से भेजा गया ।
शारदा नगर क्रॉसिंग से नमक फैक्ट्री की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गुरूदेव चौराहा की तरफ डायवर्ट किया गया।
मसवानपुर चौराहा से विजय नगर की ओर आने वाले भारी वाहनों को दलहन क्रॉसिंग की ओर मोड़ा गया ।
सिलेंडर चौराहा से केडीएमए स्कूल होते हुए शनिदेव मंदिर तिराहे की ओर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही ।
नमक फैक्ट्री चौराहा से एकता स्वीट हाउस रोड (सब्जी मंडी किनारे), द्विवेदी पार्टी लॉन का खाली मैदान और श्री रामलला आरोग्यधाम के पास खाली ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई । पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अलग पार्किंग स्थल तय किया गया।






