January 21, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  एक मजिस्ट्रेट के गनर की बाइक चोरी हो गई। बाइक चुराने वालों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो चोर आराम से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वो बाइक का ताला तोड़ते हैं और उसे स्टार्ट कर चुरा ले जाते हैं। सिपाही ने थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी है।
मंगला विहार चकेरी निवासी जितेन्द्र कुमार सिपाही हैं। वो पुलिस लाइन में तैनात है, और सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट के गनर के तौर पर कार्यरत है। जितेन्द्र के मुताबिक उनके पास एक पैशन प्रो बाइक थी। रात को वो ड्यूटी करके बाइक से वापस लौटे और घर के बाहर खड़ी कर दी।
देर रात 1ः50 बजे दो चोर आए। दोनों चोरों ने उनके घर पर आकर बाइक का ताला खोला उसे स्टार्ट किया और लेकर निकल भागे। जितेन्द्र कुमार के मुताबिक मामले में  थाने में तहरीर दी है। 

थाना प्रभारी के मुताबिक चोरी का मामला दर्ज हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायगा।