February 17, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  घाटमपुर के सजेती में चोर एक घर का ताला तोड़कर आठ हजार की नगदी समेत लाखों की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
सजेती थाना क्षेत्र के सजेती कस्बा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह खाना खाने के बाद चारपाई पर सो गया था, देर रात में गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर आठ हजार रुपए की नगदी समेत एक जोड़ी कान के झाले, मंगलसूत्र, अंगूठी, तोड़िया, समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए । 

सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

जानकारी मिलते ही सजेती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई है, इसके साथ पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया की जानकारी मिली थी, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
सजेती पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच में यह सामने आया कि पूरा परिवार कमरे के आसपास ही सो रहा था, ऐसे में चोर ने घुसकर चोरी की इस वजह से घटना संदिग्ध लग रही है। घटना की जनता से जांच पड़ताल की जा रही है। 

Related News