January 20, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
शहर का मौसम इन दिनों काफी बदला-बदला सा नजर आ रहा है। एक ओर जहां सुबह और रात के समय हल्की सर्दी ने दस्तक दी है, वहीं दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले कुछ दिनों से कानपुर में मौसम का मिजाज कुछ अजीब सा बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है, जो आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 1.3 डिग्री कम है।
डॉ. पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा भी काफी अधिक बनी हुई है।शहर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। आसमान में ऊंचे स्तर के बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इन बादलों के कारण रात का तापमान हल्का बढ़ सकता है, जबकि दिन में हल्की राहत महसूस हो सकती है।
डॉ. पांडेय का कहना है कि फिलहाल तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक का अंतर बना रह सकता है, लेकिन कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यही स्थिति सप्ताह के अंत तक बनी रहेगी।
गुरुवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप तीखी बनी रहेगी। तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

Related News