May 23, 2025

संवाददाता
कानपुर।
केस्को के द्वारा बिजली संबंधी केबल लाइन कार्य, विद्युत आपूर्ति बाधित न होने और उसे सुचारू रूप से संचालित रहने के लिए अलग-अलग इलाकों में शटडाउन लेकर बिजली विभाग द्वारा कार्य कराया गया। कई उपकेंद्रों पर शटडाउन लिया गया जिसके कारण अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ घंटे तक बाधित रही।
गोविंद नगर उपकेंद्र पर साकेत नगर इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया।
पशुपतिनगर उपकेंद्र पर सी ब्लॉक, एस ब्लॉक यशोदा नगर इलाके में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बिजली नहीं रही।
चमनगंज और चीना पार्क उपकेंद्र पर प्लाट नंबर 4 से 6 तक, हुमायूं बाग, अजमेरी चौराहा, नाला रोड, प्रेम नगर, बांसमंडी, गांधीनगर, दलेल पुरवा, गांधीनगर, आलम मार्केट, पेंच बाग, गोरा कब्रिस्तान, मनामा हॉस्पिटल क्षेत्र में 12.30 बजे से दोपहर 2:30 तक शटडाउन लिया गया।
नौबस्ता उपकेंद्र पर दामोदर नगर, बसंत विहार, आनंद विहार, हमीरपुर रोड, मछरिया, बाबा नगर इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया गया।
बारा सिरोही उपकेंद्र पर न्यू बारा सिरोही इलाके में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया गया।
इसी तरह से कल्याणपुर उपकेंद्र पर न्यू आवास विकास इलाके में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया गया।
महाबलीपुरम उपकेंद्र पर पटेल पार्क, कृष्णा पार्क में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया गया।
नगर के सर्वोदय नगर उपकेंद्र पर अन्य स्रोतों को जोड़कर कार्य कराया गया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया गया।
जवाहरपुरम उपकेंद्र पर एल्डिको, दीप मेंशन सेक्टर 12, आदर्श विहार सोसाइटी में सुबह 10 बजे से 1 तक शटडाउन लिया गया।