
संवाददाता
कानपुर। सोमवार को कई विद्युत उपकेंद्रों से बिजली कटौती हुई। शटडाउन लेकर जरूरी मरम्मत और सुधार के काम किए गए। इसके चलते शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत विभाग के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के मुताबिक, शटडाउन के दौरान ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, फाल्ट ठीक करने, टीपीएमओ की स्थापना, यूटिलिटी शिफ्टिंग और विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग जैसे काम कराए गए।
आज परमपुरवा उपकेंद्र के मिलेट्री कैंप-1 और मन्जेश वाले क्षेत्रों में टीपीएमओ स्थापना के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रही।
शास्त्रीनगर उपकेंद्र के बीएस पार्क फीडर से जुड़े 10 दुकान क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बारा सिरोही, अफीम कोठी, गंगोत्री, आर्यनगर, ग्वालटोली, केडीए, बरसाना में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पावर ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के कारण बिजली नहीं रही।
ईदगाह, खलासी लाइन, मेडिकल और रतन पनोरमा सहित आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पावर ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के कारण बिजली नहीं रही।
झकरकटी, लवकुशनगर, मोहन गेस्ट हाउस, रतन अपार्टमेंट और शिवली रोड क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक यूटिलिटी शिफ्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।






