March 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर। बुधवार को केस्को ने शहर के 20 से अधिक इलाकों में बिजली का शटडाउन लिया। इस दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग और नए पोल लगाने के साथ-साथ मरम्मत संबंधी कार्य किए गए। बिजली विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में 1 घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके लिए 60 से अधिक कर्मचारियों की टीम लगाई गई ।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक डिफेंस कॉलोनी, ओमपुरवा, गोल्फ क्लब, न्यू बनिया बाजार, पोखरपुर, शिव गोदावरी, परदेवनपुरवा, केडीए बाजार, जगईपुरवा और रॉयल कंपाउंड में बिजली शटडाउन रहा ।
श्याम नगर, गंगानगर और श्रीराम नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा।
गैस्ट्रो लिवर, स्वरूप नगर और आर्य नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली शटडाउन रहा।
लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस और शिवली रोड क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन रहा।
पनकी रोड, न्यू शिवली रोड और आसपास के इलाकों में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बिजली शडडाउन रहा।
सुरसा मंदिर, मंजूश्री, झकरकटी, अशोक नगर, हर्ष नगर, पनकी, सुंदर नगर और नवशील धाम क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया गया ।