March 14, 2026

संवाददाता

कानपुर। बिल्हौर स्थित चौबेपुर कस्बे में चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। रात को चोर कन्हैया ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। दुकान से तीन लाख रुपये की चांदी की तोड़ियां, पायल और बर्तन चुराकर फरार हो गए।
दुकान के मालिक नीतेश सोनी बंदी माता रोड पर स्थित अपनी दुकान को रोजाना की तरह बंद करके घर चले गए थे। अगली सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने में बिल्हौर से अरौल तक एक दर्जन से अधिक चोरी, छिनैती और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से एक भी मामले में पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है।