January 20, 2026

संवाददाता

कानपुर।  सजेती में देर रात दो घरों से चोरों ने हजारों की नगदी समेत लाखों के कीमत के जेवरात पार कर दिए। सुबह परिजनों ने घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। परिजनो ने पुलिस को फोन करके चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी बलवीर सिंह और उनके पड़ोसी राम खिलावन ने रविवार को सजेती थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देर रात वह अपने अपने घरों पर कमरे में सो रहे थे, तभी छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए चोरों ने घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नगदी समेत लाखों के कीमत के जेवरात चोरी कर लिए।
सुबह परिजन उठे तो घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था, घर की छत पर बक्शा खुला पड़ा मिला । चोरों ने यहां से बीस हजार रुपए की नगदी समेत दो जोड़ी कान के झाले, एक जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी पायल समेत लाखों की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए है।
उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर फोन करके देने के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जानकारी मिलते सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उन्होंने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। 

सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

Related News