April 25, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  हैलट अस्पताल के अंदर एक 40 वर्षीय युवक की फांसी पर लटकती लाश मिली। जहाँ युवक की लाश मिली, वो बिल्डिंग निर्माणाधीन है। शनिवार सुबह जब मजदूर काम पर पहुँचे, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर स्वरूप नगर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
हैलेट अस्पताल की बिल्डिंग का कई महिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। जब सुबह मजदूर काम करने पहुंचे तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। फिलहाल पहचान की कोशिश की जा रही है।
मौके पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को मौके से मृतक की चप्पल और शॉल मिला है, लेकिन शव के पास से किसी प्रकार की कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके अलावा पुलिस को कोई भी सुसाइट नोट नहीं मिला है।
पुलिस का कहना है कि मृतक आसपास के इलाके लग रहा है। जल्द ही उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वरूप नगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डाला गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related News