June 20, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

श्याम नगर चकेरी निवासी आदित्य कश्यप पुत्र नारायण कश्यप ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवारीजनो द्वारा आदित्य को मान्यवर काशीराम अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर मृतक के शव को पंचायत नामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव का पंचायत नामा करते समय परिवारीजनो ने  आक्रोशित होकर काफी हंगामा किया तथा शव को अपने साथ घर ले जाने की मांग की गई।

चकेरी थाना प्रभारी द्वारा जब परिवारीजनो को काफी समझाया बुझाया गया, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में दाखिल किया गया।