May 19, 2026

संवाददाता

कानपुर।  शादी के 4 महीने बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी। यहीं से अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला अपने साथ गहने और कपड़े ले गई है। घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र की है।
ललकेश की शादी 8 मई को कन्नौज के एक गांव में रहने वाली पूनम से हुई थी। पूनम के पिता महेश 5 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बेटी को मायके ले गए थे।
ललकेश के पिता कुंवर लाल ने बताया कि जब वे दो दिन पहले बहू को विदा कराने उसके मायके पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। पता चला कि पूनम तिर्वा थाना क्षेत्र के बांगर गांव के रहने वाले शशिकांत के साथ चली गई है।
जांच में सामने आया कि पूनम का शशिकांत से पहले से ही प्रेम संबंध था। ससुराल पक्ष ने पूनम के माता-पिता पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

Related News