
संवाददाता
कानपुर। लायर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान आज सुबह 8 बजे से डीएवी डिग्री कॉलेज में शांतिपूर्वक शुरू हुआ। भारी उत्साह के साथ प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते नजर आए। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे। मतदान स्थल से लेकर पूरी वीआईपी रोड पर अधिवक्ताओं का हुजूम देखने को मिला।
प्रत्याशियों के समर्थक पर्चियां उड़ाते हुए दिखाई दिए। सुबह कुछ ही वोटर दिखे, 10 बजते–बजते डीएवी कॉलेज में मतदाताओं समूह उमड़ पड़ा। आज कार्यकारिणी के 20 पदों पर मैदान में उतरे 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में कैद हुआ।
लार्यस एसोसिएशन कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 7765 अधिवक्ता तय करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक डीएवी डिग्री कालेज में चला। मतदान के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध रहा। अधिवक्ताओं को मतदान के लिए सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस और बार कोड पर्ची लानी थी।
इसके बिना वोट नहीं डाल सकेंगे। देर शाम तक डीएवी डिग्री कालेज मतदान के लिए बूथ बना दिए गए थे। बैरीकेडिंग लगा दी गई थी। टेंट लगाने पर प्रतिबंध के बावजूद मतदान स्थल के आसपास प्रत्याशियों के टेंट देखने को मिलनी। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
चुनाव में अध्यक्ष-6, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-5, कनिष्ठ उपाध्यक्ष-7, महामंत्री-8, कोषाध्यक्ष-4, संयुक्त मंत्री प्रशासन-9, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय-5, संयुक्त मंत्री प्रकाशन-3, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-10, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-17 प्रत्याशी मैदान में है।






