February 17, 2026

संवाददाता

कानपुर। एक दरोगा शराब ठेके के सामने नशे में लड़खड़ाटा हुआ मिला।  इसके 2 वीडियो सामने आए है। 25 सेकेंड के एक वीडियो में दिख रहा है कि एक दुकानदार दरोगा से पैसे मांगता है। इस पर दरोगा लड़खड़ाती जुबां से कह रहा है कि पैसा दे दूंगा। बिना दिए, यहां से उठूंगा नहीं।
20 सेकेंड के दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा ठेके से उठकर लड़खड़ाते हुए बाहर आता है। वर्दी से बाहर जनेऊ निकली है। सीटी जेब से निकलकर कंधे से लटक रही है। वीडियो कल्याणपुर के सराय चौराहे का है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि वीडियो में दिख रहा दरोगा कल्याणपुर के महाबलीपुरम निवासी पुंडरीत त्रिपाठी हैं। वह लखनऊ के पुलिस लाइन में तैनात हैं। 

जानकारी मिली है कि वह लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 

Related News