
संवाददाता
कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। तहसील परिसर में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तहसील कर्मियों को निष्पक्ष काम करने की शपथ दिलाई।
घाटमपुर कोतवाली में एसीपी कृष्णकांत यादव और इंस्पेक्टर ने ध्वजारोहण किया। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य की शपथ दिलाई। नगर पालिका में चेयरमैन गजाला तबस्सुम ने झंडा फहराया। ब्लॉक मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत ने ध्वजारोहण किया, जो निर्धारित समय से 30 मिनट देर से हुआ।
सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन के सिविल जज धर्मेंद्र के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साढ़ और सजेती थानों में थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। नागरिकों ने भी अपने घरों पर तिरंगा लगाया, जिससे पूरा नगर तिरंगामय हो गया।
एसीपी कृष्णकांत यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सैल्यूट किया। एसीपी ने सभी पुलिसकर्मियों से निष्पक्ष काम करने की शपथ भी ली।
बिधनू थाने में थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। भीतरगांव क्षेत्र के विभिन्न सरकारी दफ्तरों, पंचायत भवनों, सहकारी समितियों, विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय, पशु चिकित्सालय, सहकारी समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी कार्यालय, भीतरगांव पुलिस चौकी में नियत समयानुसार ध्वजारोहण संम्पन्न हुआ।
पतारा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, पंचायत भवन, राष्ट्रगीतों से गूंज उठा वही पतारा कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय, बीआरसी कार्यालय, सहकारी समिति, पशु चिकित्सालय, समुदायिक स्वाथ्य केन्द्र, पतारा पुलिस चौकी में नियत समयानुसार ध्वजारोहण किया गया।






