March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  नरवल थाना पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टौंस गांव के बाहर से आरोपी को पकड़ा है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है। वह छेदालाल का पुत्र है और रायपुर गांव में गोल्डन स्कूल के पास रहता है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष है। 

गौकशी का यह मामला 17 सितंबर की रात को दर्ज किया गया था।
नरवल थाना प्रभारी अखिलेश पाल के अनुसार, यह गौकशी मामले का तीसरा अभियुक्त है। पुलिस टीम ने मुखबिर के इशारे पर आरोपी को पहचाना। वह काली टी-शर्ट और स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए था। टौंस गांव से नरवल की तरफ जाने वाली सड़क पर करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
नरवल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।