February 22, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। 
एक बार फिर से तापमान तेजी से नीचे आ गया  । पिछली रात प्रदेश में सबसे ठंड दर्ज की गई। कानपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम हवाएं प्रदेश के साथ ही कानपुर में फिर से बहना शुरू हो गई हैं, जिससे ठंड में इजाफा होगा।
इसके साथ ही दो और पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे चक्रवाती घेरा बनेगा और हवा की रफ्तार थमेगी। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को पछुवा हवा के ठंडक लाने की वजह से रात का पारा 5.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम था।
वहीं कड़ी धूप निकलने की वजह से दिन का पारा सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा है। इसके साथ ही सन शाइन आवर आठ घंटे से अधिक रहे है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में दिन में तापमान चढ़ेगा लेकिन सुबह और रात का तापमान कम होगा ।
सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और रात में ठंडक बनी रहेगी। लेकिन आसमान साफ रहेगा। रात को हल्का कोहरा हो सकता है। 

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा फरवरी के पहले सप्ताह में आएगा। इससे हवाओं की गति कम होगी। बुधवार से मौसम में ठंडक और बढ़ेगी। 29 और 30 जनवरी को हल्के बादल आ सकते हैं। बारिश के आसार बने हुए हैं। 

Related News