March 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  नगर के नरवल तहसील के ग्राम रसूलपुर में एक भाई ने दूसरे भाई की जमीन धोखे से अपने नाम करा ली। रामकिशोर ने अपने सगे भाई मलखान पर आरोप लगाए हैं। रामकिशोर ने बताया कि उनके आंख के आपरेशन के दौरान मलखान ने कृषि भूमि के कागजातों पर उनके हस्ताक्षर करवा लिए। इतना ही नहीं, मलखान ने 13 लाख रुपए का लेन-देन भी दिखा दिया। रामकिशोर को अब तक जमीन नहीं मिली है।
पीड़ित रामकिशोर की आर्थिक स्थिति खराब है। पहले वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से घर का खर्च चला रहे थे। दोनों भाइयों के बीच इस जमीन को लेकर कई वर्षों से मुकदमा चल रहा है। 

रामकिशोर ने नरवल एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश के बाद जब वे साढ थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया। अब उन्होंने फिर से एसडीएम से शिकायत की है।
एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा ने कहा कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिला है। यह धोखाधड़ी का मामला है और इस पर मुकदमा विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि तहसील से मुकदमा खारिज किया जाए जिससे पीड़ित कोर्ट में मामला दर्ज करा सके।