
संवाददाता
कानपुर। रविवार को सुबह से मौसम काफी अच्छा था। आसमान पर काले बादल छाने के कारण उमस भरी गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आज भी बारिश के काफी आसार है, लेकिन ये बारिश पैकेट रैन होगी। झमाझम बारिश के आसार कम है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आसमान पर लगातार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस कारण उमस अभी बनी रहेगी। वहीं, इस तरह का मौसम 27 अगस्त तक बने रहने की संभावना हैं।
प्रो. सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत और न्यूनत आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज हुई हैं।
हवा की औसत गति 5.6 किमी प्रति घंटे के हिसाब से चली हैं। वहीं, हवा कि दिशा दक्षिण से पूर्व की ओर चली हैं।
प्रो. पांडेय ने बताया कि टर्फ लाइन लगभग सामान्य स्थित में राजस्थान के श्री गंगा नगर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, उत्तर प्रदेश के बांदा होते हुए निम्न दबाव के क्षेत्र के मध्य से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में जा रही हैं।






