January 21, 2025

आ स. संवाददाता

कानपुर। जन जागृति मंच के अध्यक्ष भाजपा नेता एवं दूरसंचार सलाहकार समिति कानपुर महानगर के सदस्य विनोद मिश्र की अगुवाई में गुजैनी स्टेट बैंक चौराहे पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वी जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर विनोद मिश्र ने कहा की अटल बिहारी वाजपेई का जन्म ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता  कृष्ण बिहारी वाजपेई अध्यापक थे, माताजी कृष्णा देवी  घरेलू महिला थी।

बचपन से ही उनका रुझान राजनीति की ओर था। अटल बिहारी वाजपेई स्वाधीन भारत में संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने वाले महान नेता थे, उन्होंने अपने आदर्शों,ओजस्वी वाणी, साहित्य विरासत एवं व्यवहार कुशलता से संपूर्ण विश्व को प्रभावित किया था। अटल जी देश के एकमात्र नेता थे, जिनको छोटे बड़े सभी स्नेह प्रदान करते थे, विरोधी दलों के नेता भी उनका सम्मान करते थे, मैंने अनेक अवसरों पर उनकी फूलबाग में आयोजित जनसभा में अनेक विरोधी दलों के नेताओं को उनके ओजस्वी विचारों को सुनते हुए देखा है।  वाजपेई जी 1996 में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे, अटल बिहारी वाजपेई ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से स्थापित किया यह परीक्षण इतना गोपनीय था। जिसने अमेरिका सहित संपूर्ण विश्व को आश्चर्यचकित किया था। अटलजी कवि हृदय पत्रकार एवं महान राजनेता थे, उन्होंने  कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे, जिसकी संपूर्ण विश्व में सराहना की गई कानपुर से उनका बेहद जुडाव रहा है वह प्रतिभा के धनी थे, संपूर्ण विश्व के महान नेताओ में उन जैसा महान राजनेता सदियों में कहीं जन्म लेता है।उनकी महानता पर चर्चा करना सूर्य को प्रकाश दिखाना है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता विनोद मिश्र, भाजपा नेता प्रकाश वीर आर्य, अनूप तिवारी, सरवन प्रजापति, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।