March 12, 2026

आज़ाद संवाददाता
कानपुर।  इस समय अरब सागर से आर्द्र हवाएं उत्तर की तरफ आ रही हैं, जिनका रुख गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में है। इन आर्द्रता वाली हवाओं के आने से बादलों की आवाजाही आसमान में बनी है। इस कारण स्थानीय स्तर पर कही-कही छुटपुट रूप से बूंदा बांदी होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आर्द्रता लगातार आने से आसमान में भले ही बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। तापमान भले ही 37-38 डिग्री रहे, लेकिन उमस काफी रहेगी। ये हाल अभी अगले 4 दिन और बना रहेगा।
इस कारण लोगों को सलाह दी जाती हैं कि वह लगातार धूप में नहीं रहें। यदि धूप में रहना पड़ता है तो बीच-बीच में आराम भी करते रहे और घर से निकलने से पहले पानी पी कर निकले और साथ में लेकर भी चले।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापनाम 38.2 डिग्री रहा, जोकि 0.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा । ये भी 1.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं हवाओं की औसत गति 4.0 किमी प्रति घंटा रही। हवा का रुख दक्षिण से पश्चिम की ओर हैं।
मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 4 दिनों मे हल्के से मध्यम बादल आसमान पर छाए रहेगे। इन दिनों तेज हवाओं, गरज-चमक एवं धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश️ होने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *