March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर।  सरसौल विकासखंड स्थित भदासा गांव का तालाब अब गंदगी का केंद्र बन गया है। यह तालाब पहले बच्चों के खेलने और ग्रामीणों के लिए शांति का स्थल हुआ करता था।
वर्तमान में तालाब में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक भरा हुआ है। इससे तालाब की सुंदरता नष्ट हो रही है। गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग वहां से गुजरने में भी डरते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए तालाब की सफाई बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की सफाई और नियमित रखरखाव की मांग की है। 

गांव के सरपंच ने तालाब की सफाई के लिए जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही ग्रामीणों से अपील करी है कि वे तालाब में कूड़ा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।