
संवाददाता
कानपुर। खेत गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी अपनी सहेली के साथ खेत पर गई थी। वहां पहले से मौजूद अरौल थाना क्षेत्र के बावनझाला गांव निवासी देवेंद्र ने किशोरी को मक्का के खेत में ले जाकर छेड़छाड़ की।
घटना के समय किशोरी की सहेली खेत के बाहर मौजूद थी। युवक रात 9 बजे मौके से फरार हो गया। घर जाने पर पिटाई के डर से दोनों सहेलियां रात भर खेत में ही सो गईं। अगली सुबह दोनों अपने-अपने घर पहुंचीं।
किशोरी ने दोपहर में परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।






