February 12, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
धर्मशाला के इनडोर स्टेडियम में चल रहे 7वें  नेशनल मास्टर गेम्स 2025 में कानपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

नरवल पाली धाम के महेंद्र प्रताप सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। सनिगवा कानपुर के शैलेश कुमार ने डार्ट और तीरंदाजी में अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। तीरंदाजी की 50 मीटर कंपाउंड धनुष स्पर्धा में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। 65 आयु वर्ग में जमीर अहमद ने भी स्वर्ण पदक जीता।
पदकों के आधार पर दीघा, बंगाल में होने वाली नेशनल रैंकिंग डार्ट प्रतियोगिता के लिए देश भर से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें कानपुर के शैलेश कुमार भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के सर्धिया में आयोजित डार्ट प्रतियोगिता का संचालन उत्तर प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह ने किया।
मास्टर खेल के निदेशक विनोद कुमार और उत्तर प्रदेश मास्टर खेल के अध्यक्ष दिनेश जैसवाल ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रजत पदक विजेता महेंद्र प्रताप सिंह पिछले कई वर्षों से खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। 

Related News