
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र के नदिया बुजुर्ग में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने इस चौकी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त मंजय सिंह भी मौजूद रहे।
डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित यह पुलिस चौकी बाजार सहित पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने लोगों से किसी भी घटना की जानकारी सीधे पुलिस को देने का आग्रह किया और कहा कि यह नई चौकी क्षेत्र में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगी।
इस दौरान डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने वाले चौकीदारों को सम्मानपूर्वक शॉल भेंटकर उनका मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में बिल्हौर सहायक पुलिस आयुक्त मंजय सिंह, ककवन थाना प्रभारी, बिल्हौर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज, नदिया चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार उर्फ गुड्डन भैया, जरैला पुर्वा ग्राम प्रधान पति नीरज राणा, उपदेश यादव, रजत यादव, जगदीश सहित कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।






