May 23, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। दिन का तापमान जहां ऊपर चढ़ जाता हैं, वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने चेताया है कि लोगों को गर्मी से बचाव के लिए तैयार रहना होगा।
मौसम विभाग ने कानपुर के ऊपर 5 दिनों तक बादल छाने के संकेत दिए हैं। गुरुवार सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
वहीं बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दिन में धूप की तपिश तेज होने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं रात को बादल छंट गए और नम उत्तर-हवाओं ने तापमान गिरा दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम होकर 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी लगातार आ रही है। इससे बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं अभी भी आती रहेंगी। इससे अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अगर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का प्रतिशत बढ़ जाएगा तो उमस भरी गर्मी होने लगेगी। जितना तापमान रहेगा, गर्मी उससे अधिक लगेगी।