March 4, 2026

संवाददाता

कानपुर।  शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवतऐ की होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी के शादीशुदा और संतान होने की जानकारी पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया। जाजमऊ निवासी युवति ने बताया कि तीन माह पहले उसकी मुलाकात राहुल निषाद निवासी जुराखनखेड़ा से हुई थी। जिसने शादी का झांसा देकर बीते 27 अगस्त को उसे मिलने के बहाने से बुलाया, वह उसे गीता पैलेस होटल ले गया। आरोप है कि राहुल ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी लखनऊ से शादी करने की बात कहकर उसे लखनऊ ले गया, जहां आर्य समाज का फर्जी फार्म भरवाकर शादी होने की बात कही। जब वह लखनऊ से वापस लौटी तो उन्हें पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
साथ ही उसके कई महिलाओं से अवैध संबंधो की जानकारी हुई। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और परिवार को गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन बंधक बनाया, जिसमें उसकी मदद उसके साथी संजय, दिनेश और लालू कर रहे थे। 

पीड़िता ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।