June 16, 2025

आ स. संवाददाता 

कानपुर।  रतनलाल नगर स्थित जैना पैलेस में कब्जे की नीयत से पहुंचे लोगों ने अवैध रूप से हरेभरे पेड़ काट दिए। जब क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया तो मौके से लोग भाग निकले। करीब 10 से 12 हरे पेड़ भूमाफियाओं के इशारे पर पहुंचे दबंग लोगों ने कटवा दिए।
क्षेत्रीय पार्षद पति गुंजन लाल शर्मा ने बताया कि दरअसल, कुछ दबंग लोग जैना पैलैस की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पिछले साल भी उन लोगों ने कब्जे का प्रयास किया था। हम लोगों की जैना पैलेस में दुकानें हैं और इसका किराया भी दिया जाता है। यह विवाद जैना पैलेस और केडीए के बीच चल रहा है।
क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि बीते साल भी यहाँ कब्जे का प्रयास हुआ था। तब उन लोगों ने पिलर का निर्माण कर लिया था। उस पर फिर से कब्जा करने की नीयत से बीच में आ रहे हरे पेड़ों को कटवाना शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस, वन विभाग और नगर निगम की टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।