March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बिल्हौर में एक किसान ने धोखाधड़ी करके जमीन का बैनामा करवाने का आरोप लगाया है। उत्तरीपूरा पंचायत के पूरा रुपऊबाग निवासी रवी राजपूत ने मान नेवादा गांव के गौरव कुशवाहा पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
रवी राजपूत के मुताबिक, उनके पिता राजा राम राजपूत ने अपना खेत गौरव कुशवाहा को 31 हजार रुपये में ब्याज पर दिया था। आरोप है कि गौरव कुशवाहा उनके पिता को स्टाम्प पेपर बढ़वाने के बहाने घर से ले गया और धोखे से खेत का बैनामा अपने नाम करवा लिया।
रवी राजपूत ने यह भी बताया कि उनके पिता राजा राम राजपूत की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वे ठीक से खाना भी नहीं खा रहे हैं। 

उत्तरीपूरा चौकी इंचार्ज निशांत कुमार भाटी ने पुष्टि की है कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया है और जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

आरोपी गौरव कुशवाहा पुत्र रमाकांत कुशवाहा ने स्वीकार किया है कि उनसे गलती हुई है और वह राजाराम वर्मा का बैनामा वापस कर देंगे।