March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक घायल निराश्रित बछिया का इलाज किया गया। बारिश के बाद कल शाम से बछिया जमीन पर पड़ी हुई थी।
सुबह पीएचसी कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बछिया को उठाकर छायादार स्थान पर पहुंचाया। 

ग्राम प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने इसकी सूचना पशुधन प्रसार अधिकारी को दी। डॉ. सुप्रिया चौधरी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बछिया का इलाज किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील की गई कि वे निराश्रित गायों को संबंधित गौशाला तक पहुंचाने में सहयोग करें। यह कदम आवारा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।