December 28, 2025

संवाददाता

कानपुर। सर्दी का सितम लगातार जारी है। शहर में शनिवार सुबह की शुरुआत ठिठुरती ठंड और कोहरे से हुई। ठंडी हवा से गलन बढ़ गई है। आज भी स्कूल बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह 11 बजे तक आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद जब हल्की धूप निकली।
सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि रविवार तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। जबकि इसके बाद हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने आगाह किया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है और ठंड बढ़ सकती है।

Related News