March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ग्राम विकास अधिकारी अंजली पांडे को सम्मानित किया है। उन्हें क्षेत्र में उत्कृष्ट विकास कार्य करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
अंजली पांडे जिले की एकमात्र महिला ग्राम विकास अधिकारी हैं जिन्होंने शिवराजपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर नारूवा में सराहनीय कार्य किए हैं। विशेष रूप से नून नदी परियोजना के तहत उनके प्रयासों की सराहना की गई।

अंजली पांडे ने ऐसे समय में विकास कार्य करवाए हैं, जब पूर्व में ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी की जाती रही थी।उनके सराहनीय कार्यों पर क्षेत्रीय लोगों में भी संतोष का माहौल है। वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी उनके प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।