February 15, 2026

संवाददाता

कानपुर।  पुलिस कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की मानव श्रृंखला बनाने की योजना धरी की धरी रह गई। विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस ने लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह व महामंत्री अभिषेक तिवारी को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
अधिवक्ताओं पर हो रही कार्रवाई के विरोध में लॉयर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। बैठक में अधिवक्ताओं ने मांग की थी कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कराई जाए। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह व महामंत्री अभिषेक तिवारी ने निर्णय लिया था कि अधिवक्ता वीआईपी रोड पर मानव श्रृंखला बनाएंगे।
मामले की जानकारी पर सुबह अध्यक्ष व महामंत्री को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। महामंत्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे से पुलिस ने अधिवक्ताओं को हाउस अरेस्ट किया है, जिस कारण मानव श्रृंखला नही बन सकेगी। 

Related News