July 9, 2025

—एसीएमओ ने किया समुदायक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने रात में ककवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 11 बजे एसीएमओ की अचानक आमद से स्टाफ में हलचल मच गई।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र राजपूत समेत सभी स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद मिला। अस्पताल की अन्य व्यवस्थाएं भी संतोषजनक पाई गईं।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल का नतीजा है। डेढ़ महीने पहले पदभार संभालने के बाद से ही जिलाधिकारी शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों में सुधार के लिए लगातार सक्रिय हैं। वे जिला स्तर से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर तक के कार्यालयों में छापेमारी कर रहे हैं।
जिलाधिकारी की इस सख्ती का असर दिखने लगा है। वे फरियादियों की शिकायतों को सुनकर त्वरित समाधान कर रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली की चर्चा आम जनता में भी हो रही है।