February 21, 2026

आ स. संवाददाता 

कानपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आज  सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में नगर की बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रयागराज में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सर्वश्रेठ टीम का गौरव प्राप्त किया है। उन्हे इस प्रदर्शन के उपलक्ष्य में  सम्मानित किया गया।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 16 से 18 दिसंबर तक प्रयागराज में आयोजित की गई थी।

उक्त प्रतियोगिता में जनपद कानपुर नगर की बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इन खिलाड़ियों ने चैंपियन होने का गौरव प्राप्त कर कानपुर नगर का नाम रोशन किया।

नगर की बालिका खिलाड़ियों ने इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांच पदक जीतकर नगर का नाम रोशन कर दिया।

Related News