
संवाददाता
कानपुर। कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे एक युवती की ट्रेन से कुचलकर मौत हो गई। बांद्रा टर्मिनस अंतोदय एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती के दो टुकड़े हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती शौच के लिए रेलवे लाइन पर गई थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। वह खुद को बचा नहीं पाई और हादसे का शिकार हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवती कल्याणपुर की किसी दुकान में काम करती थी।
थाना कल्याणपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर युवती की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। मामले में कानूनी कार्रवाही जारी है।






