March 8, 2026

संवाददाता

कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के नदिया धामू गांव में एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 85 वर्षीय रामलाल के रूप में हुई है। वह पिछले 6 दिनों से लापता थे।
रामलाल के परिजनों ने बताया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह करीब 6 दिन पहले घर से निकले थे। परिवार वालों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
आज सुबह ग्रामीणों ने नदिया स्थित देसी शराब ठेके के पीछे उनका शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत नदिया पुलिस को सूचित किया। 

नदिया चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

चौकी इंचार्ज के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।