March 12, 2026

संवाददात

कानपुर। भारत सेवक समाज के 74वें पर स्थापना दिवस पर चिंतन संगोष्ठी का आयोजन मलिक गेस्ट हाउस, रामा देवी, कानपुर में मंडल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में सफलतपूर्वक सम्पन्न हुआ। 

संस्था के महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल, आयकर अधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा वितरण कर स्वागत करते हुये संस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर देशभक्ति पर काव्य पाठ भी किया गया। 

उसके बाद भारत सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी केशवानंद, प्रदेशीय अध्यक्ष शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल एवं चैयरमैन पूर्व आई.ए.एस गोपबंधु पटनायक के प्राप्त संदेश की जानकारी देते हुये कहा गया कि भारत सेवक समाज, राष्ट्र एवं समाज की रचना, निर्माण, सेवा और सहायता का एक गैर राजनैतिक स्वैच्छिक संगठन है। 

अपना भारत देश विशाल जनसंख्या वाला देश है। देशवासियों का हक है कि वे सभी शिक्षित, सुखी, एवं सम्मान के साथ जीवन जिये। देश की सरकार इस कार्य के लिये प्रयत्नशील है। बहुत अंश में समस्त प्रजा तक सुख सुविधा पहुचने में सरकार सफल भी हो रही है।

भारत सेवक समाज संगठन की कल्पना आजादी के तुरंत बाद राष्ट्र के नेताओं ने महसूस की। जिसकी स्थापना 12 अगस्त 1952 को तत्कालीन योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्रद्धेय गुलजारी लाल नंदा जैसे राजनैतिक संत द्वारा दल-वर्ग से ऊपर उठकर की गई थी। सत्तर वर्षों से भारत सेवक समाज देश के अनेक प्रदेशों में समाज सेवी कार्यकर्ताओं को संगठित करके जनसहयोग से अभावग्रस्त नागरिकों तक अपनी सेवा पहुँचाने के लिये प्रयत्नशील है। प्रारम्भ में सरकारी सहयोग मिला, परन्तु बाद में भारत सेवक समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकरियों को अपने ही सामर्थ्य से समाज की सेवा करनी पड़ रही है। 

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश, प्रदेश सहित प्रत्येक मंडल एवं जनपद की टीम का पुनर्गठन का कार्य प्रगति पर है, इसमें जुड़ने हेतु हम निस्वार्थ समाजसेवी लोगों को सादर आमंत्रित करते है।  

इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बैंक नेता रजनीश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर एवं सिविल डिफेंस की डिवीजनल वार्डेन सीमा अग्रवाल जागृति, स्वागताध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक सुशील बाजपेई, सहसंयोजक अमित श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, सर्वेश तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अरविन्द द्विवेदी, प्रदीप भाटिया, एस. के साहू, प्रमोद खन्ना, जे.पी. अग्रवाल, सियाराम यादव, अशोक मिश्रा, सर्वेश वर्मा, मुनींद्र नाथ, नरपत चौहान, अनिल मिश्रा, डी. के. पांडेय, नरोत्तम त्रिवेदी, प्रेम गुप्ता, काशी राम सागर, अजय शुक्ला, अनिल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

आए हुए अतिथियों का आभार अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक ने किया। 

इस संगोष्ठी का संचालन महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल ने किया ।