
संवाददाता
कानपुर। नगर की मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने नरवल तहसील के भीतरगांव ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत मेहरौली में अटल वन का निरीक्षण किया। पार्क में तार फेंसिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। मनरेगा के तहत किए गए वृक्षारोपण में अधिकांश पौधे सुरक्षित पाए गए।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी भीतरगांव को पार्क में पाथवे बनाने और इसे मनरेगा पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। पार्क में स्थित छोटे तालाब के चारों ओर लेमनग्रास का रोपण करने को कहा गया। जलभराव वाले क्षेत्रों में पाइप से जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पौधों की प्रजातियों की जानकारी के लिए साइन बोर्ड लगाने को कहा गया।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पार्क में सहजन वाटिका विकसित की जा रही है, लेकिन जलभराव के कारण पौधे अभी पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए हैं। मौके पर कोई भी श्रमिक, चैकीदार नहीं पाए गए परिसर में निर्मित पम्प हाउस का कार्य भी क्षतिग्रस्त पाया गया। अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिये गये कि क्षतिग्रस्त पम्प हाउस को ठीक कराया जाए, टंकी निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए उक्त योजना को समय से संचालित कराना सुनिश्चित कराएं।
ग्राम पंचायत भीतरगांव के भीतरगांव में निर्माणाधीन पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण का किया गया, इस लाइब्रेरी में निर्माण की लागत 3.50 लाख है, जिसमें निरीक्षण के समय फर्नीचर लगाया गया है, किन्तु अभी कुर्सियों की आपूर्ति नहीं हुई है, लाइटिंग का कार्य कराया जा रहा है, निर्देश दिये गये कि प्रत्येक डेस्क में मोबाईल, लैपटाप की चार्जिंग हेतु स्विच व लाइट का प्वाइण्ट अवश्य लगाया जाए, कक्ष में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराये जाने तथा कक्ष में नियमानुसार एसी व पर्याप्त पंखों की व्यवस्था करायी जाए।
पुस्ताकलय का संचालन दिनांक एक सितंबर से प्रारम्भ कराया जाए, इस कक्ष में 25 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। यदि इस क्षेत्र लाइब्रेरी की डिमांड है, इसलिए यदि इस पुस्ताकलय के संचालन के उपरान्त और आवश्यकता हो तो बगल के कक्ष को लाइब्रेरी के रूप में तैयार कराये जाने के भी निर्देश दिए गए।






