February 25, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
कल्याणपुर में दबंग ने मामूली बात पर एक ऑटो चालक को जमकर पीट दिया। वहाँ खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कल्याणपुर में ऑटो न हाटने पर दबंग ने ऑटो चालक को जमकर पीट दिया। ऑटो चालक सूर्यबान मिश्रा ने बताया की वह पनकी से कल्याणपुर बुकिंग पर सवारी लेकर आया था। तभी वह ऑटो सड़क किनारे खड़ी करके चाय पीने लगा।
इसी दौरान एक कार से दो युवक आये और हॉर्न बजाने लगे इसपर उसने सिर्फ इतना बोल दिया कि साइड में  जगह है गाड़ी निकल जायेगी आप निकाल लीजिये। इतना सुनते ही कार सवार गाली गलौज करने लगा। ज़ब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो कार एक युवक उतरा और उसके साथ मारपीट करने लगा।
वहाँ खड़े कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। दबंग ने उसे इतना मारा कि उसके मुँह पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिये कल्याणपुर सीएचसी भेजा। पीड़ित ऑटो चालक ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है।
कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो न हाटने पर विवाद हुआ है एक वीडियो मारपीट का उनके पास आया है वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी।