April 30, 2026

संवाददाता
कानपुर।
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव के सामने एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक और साइकिल सवार दोनों गिरकर घायल हो गए।
साइकिल सवार की पहचान निवादा गांव निवासी बउआ तिवारी के रूप में हुई है। बाइक चालक चौबेपुर का रहने वाला है। समाजसेवी मनी त्रिवेदी ने अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को सरकारी सामुदायिक केंद्र शिवराजपुर पहुंचाया। मनी त्रिवेदी ने फोन के माध्यम से दोनों घायलों के परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे और उपचार के बाद घायलों को अपने-अपने घर ले गए। 

Related News