
संवाददाता
कानपुर। बिधनू मे हुए सड़क हादसे में घायल युवक की 24 घंटे बाद उपचार के दौरान हैलट अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने दूधिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
बिधनू थाना क्षेत्र के मझावन गांव निवासी 33 वर्षीय सुरेंद्र साहू दूधिया का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, वह बाइक में दूध लेकर कानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह बिधनू थाना क्षेत्र स्थित मझावन चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सुरेंद्र को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूधिया को घायल अवस्था में बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां 24 घंटे बाद उपचार के दौरान दूध विक्रेता की देर रात मौत हो गई।
सूचना मिलते मौके पर पहुंची बिधनू पुलिस ने दूधिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बोलेरो को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।






