March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर।  शिवराजपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा रोड पर एक अन्ना मवेशी की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बाइक चालक की पहचान महाशरन निवादा निवासी राजू पाल के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
इस हादसे के बाद, रामशंकर, सुनील, राजेश, घनश्याम सहित कई ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से सड़कों पर घूम रहे अन्ना मवेशियों को पकड़वाकर गौशालाओं में भेजने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।