March 8, 2026

संवाददाता
कानपुर।
बजरिया में कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने दो युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। परिजनों से शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बजरिया निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान इलाके में रहने वाला अमान इरशाद बेटी को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का झांसा देकर अपने साथ घर ले गया। जहां आरोपी ने अपने साथी मो. नावेद के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
आरोपियों ने मामले की शिकायत पुलिस और परिजनों से करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों अमान इरशाद और मो. नावेद को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।